Gwalior जिला समाचार
general
ग्वालियर निगम घोटाला : विधि विभाग की राय के बाद भी 3 IAS अफसरों पर फैसला अटका
इस मामले में विधि एवं विधायी कार्य विभाग की ओर से 24 जून को शासन स्तर पर जानकारी तलब की गई थी। विभाग ने पूछा है कि तीन IAS अधिकारियों के संबंध में अभियोजन स्वीकृति नहीं देने के निर्णय के बाद विधि विभाग के अभिमत पर आगे क्या कदम उठाए गए। हालांकि, अभी तक यह जानकारी विधि विभाग तक नहीं पहुंची है और मामला शासन स्तर पर लंबित बताया जा रहा है।