Sagar जिला समाचार

general

देवरी में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, दवा छिड़काव नहीं होने से लोगों में चिंता

देवरी (सागर)। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह पानी का जमाव हो गया है। खाली पड़े प्लॉटों, नालियों और सड़कों के किनारे भरे पानी में बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Deori
general

रहली में कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर पर गंभीर आरोप, युवतियों ने थाने पहुंचकर की शिकायत

सागर जिले के रहली में संचालित एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के खिलाफ कई युवतियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आर्थिक धोखाधड़ी, अनुचित कार्य कराने के लिए दबाव और अन्य अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rehli
prime

कटनी रेलवे स्टेशन पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो सोने के साथ सागर के दो युवक हिरासत में

कटनी रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने कार्रवाई करते हुए लगभग 3 किलोग्राम सोने के साथ सागर जिले के दो युवकों को हिरासत में लिया है। टीम सोने के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Bina
general

एड. दीपक तिवारी की संदिग्ध मौत: फर्जी बैंक खाता मामले में थे आरोपी, जांच जारी

सागर के अधिवक्ता दीपक तिवारी की संदिग्ध मौत के बाद छह साल पुराने कथित फर्जी बैंक खाता मामले की फिर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

breaking

देवरी में बीकानेर मिष्ठान पर छापा! मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे गए | Food Safety Action

देवरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीकानेर मिष्ठान सहित कई मिष्ठान भंडारों पर जांच अभियान चलाकर मिठाइयों के सैंपल लैब जांच के लिए भेजे। दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Deori
prime

देवरी का प्रसिद्ध अमृत झिरिया परमहंस आश्रम | गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब | Sagar News Point

सागर जिले के देवरी से लगभग 10 किलोमीटर दूर बिछुआ के समीप स्थित प्रसिद्ध अमृत झिरिया परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Deori
general

श्मशान घाट से अस्थियां और राख गायब, परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

सागर के पथरिया जाट गांव में अंतिम संस्कार के अगले दिन श्मशान घाट से मृतक की अस्थियां और राख गायब मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

breaking

निरीक्षण में बंद मिला स्कूल का मुख्य द्वार, बाहर खड़े मिले विद्यार्थी; तहसीलदार ने प्राचार्य को थमाया कारण बताओ नोटिस

डोंगरसलैया शासकीय नवीन हाई स्कूल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाही, तीन दिन में मांगा जवाब

Deori
breaking

देवरी में पान दुकान में चोरी, पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

देवरी में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। झुनकू वार्ड स्थित एक पान दुकान से नकदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Deori
general

समय पर पहचान और बेहतर प्रबंधन से घटेगी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर: कलेक्टर प्रतिभा पाल

राहतगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने एएनएम, सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य अमले को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने डेटा की गुणवत्ता, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी और समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Rahatgarh