अमरनाथ यात्रा पर जा रहे मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्य के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हुई है। बस अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बस में 40 से अधिक यात्री मौजूद थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी अचानक यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गंदेरबल जिले के रंगा मोड़ के पास हुई है। जहां बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई। घटना में बस करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतनी भयानक था कि बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब 40 लोग घायल हो गए। जिसमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में सब से अधिक श्रद्धालु मध्यप्रदेश और राजस्थान के निवासी है। कई लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना में घायलों में की पहचान मध्यप्रदेश निवासी दिनेश (उम्र 48 वर्ष), रिजवान (उम्र 40 वर्ष), मुकेश (उम्र 40 वर्ष), राहुल (उम्र 45 वर्ष), प्रेम भाई (उम्र 50 वर्ष), ललिता (उम्र 55 वर्ष), राजेश कुमार (उम्र 52 वर्ष), किशोर पंडित (उम्र 52 वर्ष), चंद्रलाल (उम्र 35 वर्ष), गायत्री (उम्र 56 वर्ष), विश्वास राठौड़ (उम्र 58 वर्ष), यशोदा (उम्र 52 वर्ष), देविंदर राठौड़ (उम्र 48 वर्ष), मीरा (उम्र 48 वर्ष), सागर लाल कुमार (उम्र 45 वर्ष), सालक राम (उम्र 55 वर्ष), इंद्र (उम्र 57 वर्ष), चंदर कंतन (उम्र 48 वर्ष) के रूप में हुई है। इसके अलावा कई घायल राजस्थान के रहने वाले बताए गए है।
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे MP के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 40 से अधिक यात्री थे सवार; मच गई चीख-पुकार
Bhopal | रिपोर्टर: Sandeep | 28 Jul 2026, 03:15 PM
