नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील कार्यालय में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने प्राइवेट काम करने वाले एक बाबू को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बाबू ने वरहटा निवासी आशीष कौरव से काम के एवज में रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।