सागर जिले की रहली तहसील के ग्राम पंचायत बेरखेरी कला में कोपरा नदी पर बना पुल टूट जाने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मासूम छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
📍 स्थान: बेरखेरी कला, रहली, जिला सागर (म.प्र.)