देवरी (सागर)। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह पानी का जमाव हो गया है। खाली पड़े प्लॉटों, नालियों और सड़कों के किनारे भरे पानी में बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब तक नगर पालिका द्वारा मच्छर नियंत्रण के लिए न तो दवा का छिड़काव कराया गया है और न ही जलभराव वाले स्थानों से पानी निकासी की प्रभावी व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण लोगों को शाम के समय घरों के बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से की जा रही है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए, खाली पड़े प्लॉटों से जलभराव हटाने की व्यवस्था की जाए तथा नियमित सफाई अभियान चलाकर संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
देवरी में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, दवा छिड़काव नहीं होने से लोगों में चिंता
Sagar • Deori | रिपोर्टर: Prashant bharke monu | 04 Aug 2026, 02:54 PM