इंदौर।
शराब कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए की डिमांड करने के मामले में सभी आरोपी जेल में बंद हैं। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। साथ ही यह भी साफ है कि इस हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड श्वेता जैन ही है।
शराब करोबारी को किया था ट्रैप
दरअसल, श्वेता जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित समेत अन्य आरोपियों ने इंदौर के शराब कारोबारी चिंटू को हनी ट्रैप की जाल में फंसाया था। इसके बाद एक करोड़ रुपए की डिमांड कर रहे थे। आरोपी शराब करोबारी को लगातार धमका रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया था।
जेल से बाहर आकर बनाई नई गैंग
चार्जशीट पिछले सप्ताह दाखिल हुई थी। इसके अनुसार इस पूरे गैंग की मास्टरमाइंड श्वेता जैन ही है। श्वैता जैन पहले भी हनी ट्रैप मामले में जेल जा चुकी है। जेल से निकलने के बाद श्वेता जैन ने एक अलग से गैंग बनाई है। इस गैंग में रेशू और अलका दीक्षित समेत अन्य लोगों को शामिल किया।
टारगेट पर थे पावरफुल लोग
श्वेता जैन और उसके गिरोह के लोगों के टारगेट पर नेताओं, प्रॉपर्टी और शराब कारोबारियों के साथ बड़े बिजनेसमैन थे। रेशू जैन ने कई लोगों के साथ वीडियो बना लिए थे। कुछ लोगों से वसूली की कवायद चल रही थी। इसमें कई हाईप्रोफाइल लोग थे।
साथ रखती थीं पेन और बटन कैमरा
लोगों को ट्रैप करने के लिए गिरोह के लोग एआई का भी इस्तेमाल करते थे। इनके पास से बटन, स्पाई और पेन कैमरे भी मिले हैं। साथ ही कई मोबाइल भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि टारगेट श्वेता जैन ही सेट करती थी। इसके बाद रेशू और अन्य लोग उस पर काम करते थे।
600 पेज की है चार्जशीट
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 600 पन्नों का चालान पेश की है। बताया जाता है कि इंदौर जेल में ही रहकर श्वेता जैन ने नई गैंग बनाई थी। रेशू के साथ लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित को भी शामिल की थी। इनकी नजर हमेशा रसूखदार लोगों पर रहती थी।
रातोंरात हुई थी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रातोंरात कार्रवाई की थी। पुलिस की आठ टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी और सभी को गिरफ्तार कर लिया। चालान पेश होने के बाद कोर्ट में अब सुनवाई होगी।
पेन और बटन कैमरे से बनाते थे वीडियो, श्वेता जैन के इशारे पर रसूखदारों को फंसाती थी गैंग
Indore | रिपोर्टर: Sandeep | 02 Sep 2026, 02:05 PM
