MP desk: मध्यप्रदेश के सिहोर जिले में से एक बेहद चौंकानें वाला मामला सामने आया है। जहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सख्त कार्रवाई की है। कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया है। आरोप है कि अधिकारी ने वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में 160000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के सीहोर जिले का है। दरअसल, कृषि मंत्रालय में विपणन अधिकारी अनुराग सीहोर जेल में चेकिंग करने पहुंचे थे। इसी चेंकिंग अभियान के दौरान जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने और सब्सिडी जारी करने के एवज में वेयरहाउस संचालकों से रिश्वत मांगी गई। आरोप है कि ‘शिवाय वेयरहाउस’ के संचालक से 1 लाख रुपये और ‘श्रीकृष्णा वेयरहाउस’ के संचालक से 60,000 रुपये की घूस मांगी थी। लेकिन, वे उन्हें रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसीलिए मामले में सीधा शिकायत केंद्रीय मंत्री शिवराज से की गई।
मामले में शिकायत की जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जिस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज ने सख्त रूख अपनाया गया। शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी को तुरंत सस्पेंड करने का निर्देश जारी कर दिया। निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
केंद्रीय मंत्री शिवराज का बड़ा एक्शन: कृषि मंत्रालय के अफसर को किया सस्पेंड, वेयरहाउस से 160000 रूपए की रिश्वत मांगी थी
Bhopal | रिपोर्टर: Sandeep | 21 Sep 2026, 10:25 AM
